रामधुन संकीर्तन: इंद्रप्रस्थ शिष्य मंडल द्वारा आयोजित की जा रही 37 दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन

  • इंद्रप्रस्थ शिष्य मंडल द्वारा आयोजित की जा रही
  • 37 दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-27 08:19 GMT

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पूरे नगर सहित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रमों का दौर जारी है। लोग अपने-अपने घरों में मंदिरों में भगवान की पूजा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इसी के तहत बीते ०4 अगस्त से पवई-अमानगंज रोड पर इटौरी पेट्रोल पम्प के पास हनुमान जी महाराज के संरक्षण एवं श्री जुगल किशोर जी महाराज पन्ना की कृपा और सद् गुरुदेव पंडित सभापति शुक्ला इंद्रप्रस्थ आश्रम के सानिध्य में इंद्रप्रस्थ शिष्य मंडल पवई के द्वारा 37 दिवसीय अखंड श्रीराम धुन संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस अखंड रामधुन संकीर्तन आयोजन के तहत प्रतिदिन 24 घंटे चल रहा है। जिसमें अलग-अलग दल में लोगों के द्वारा रामधुन संकीर्तन का पाठ किया जाता है। कार्यक्रम में चरण सेवक के रूप में मनोज लटोरिया और मनीष लटोरिया है। 11 सितंबर को श्री रामधुन संकीर्तन का समापन होगा जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। शिष्य मंडल ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में संकीर्तन में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। 

यह भी पढ़े -कन्या हाई स्कूल सिमरिया में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमीं पर्व

Tags:    

Similar News