मुंबई में इतना महंगा बिका फ्लैट, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

मुंबई में इतना महंगा बिका फ्लैट, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-05 16:58 GMT
मुंबई में इतना महंगा बिका फ्लैट, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मायानगरी मुंबई में घरों की कीमतें दिनों दिन आसमान छूती जा रहीं हैं। वालकेश्वर इलाके में हाल ही में एक फ्लैट 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति वर्गफुट की दर से बिका। महानगर में अब तक बिके मकानों में इसे सबसे महंगा सौदा बताया जा रहा है।

वालकेश्वर इलाके में लीजेंड कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के 19 वीं और 20 वीं मंजिल पर स्थित यह ड्यूपलेक्स फ्लैट 3012 वर्गफुट एरिया में फैला है। इस घर से समुंदर का नजारा साफ दिखाई देता है। इसे एस झवेरी नाम कि एक 50 वर्षीय महिला ने 47 करोड़ रुपए में खरीदा है। मकान के पिछले मालिक एम महेश्वरी को 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से भुगतान किया है।

हालांकि सरकारी दर यानी रेडी रेकनर के मुताबिक इस फ्लैट की कीमत 27 करोड़ 19 लाख रुपए ही है। इस सौदे में सरकार को भी 2 करोड़ 35 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी मिली है। जिस इमारत में यह फ्लैट है उसमें हीरा व्यवसायी और जैन समुदाय के लोग रहते हैं। इससे पहले मुंबई में सबसे मंहगा फ्लैट 1 लाख 49 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से ब्रीच कैंडी इलाके में बिका था।

बता दें कि वालकेश्वर महानगर के सबसे मंहगे इलाकों में शामिल हैं। इसी इलाके में मुख्यमंत्री आवास वर्षा और राजभवन है। साथ ही इस इलाके में कई प्रतिष्ठित लोग रहते हैं।  

Similar News