फिल्टर प्लांट में करंट लगने से मजदूर मृत

यवतमाल फिल्टर प्लांट में करंट लगने से मजदूर मृत

Bhaskar Hindi
Update: 2022-01-18 09:24 GMT
फिल्टर प्लांट में करंट लगने से मजदूर मृत

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। 5 किमी दूर टाकली में स्थित जल शुद्धिकरण प्लांट पर ब्रेकर मशीन चलाते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की दोपहर 12.30 बजे के दौरान हुआ। मृतक की पहचान टाकली निवासी गणेश बोबडे(21) के तौर पर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गणेश आज सोमवार की सुबह से टाकली जल शुद्धिकरण परिसर में ब्रेकर मशीन लेकर काम कर रहा था। तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह बात वहां मौजूद महिलाओं के ध्यान में आते ही उन्होंने परिसर में काम कर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। गणेश को घायल स्थिति में जिला सरकारी अस्पताल में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। 

पतंग निकालने के चक्कर में झुलसा बालक

उधर आर्णी में पतंग उड़ाते समय बिजली आपूर्ति करनेवाली तार पर पतंक अटक गई। उसे  निकालते समय एक बच्चे को जोरदार लगने से उसके दोनों पैर जल गए। यह घटना सोमवार को दोपहर 3.30 बजे घटी। पीडि़त बालक का नाम शिवम विठ्ठल जगताप निवासी बालाजी नगर बताया गया है। घटना के समय वह दोस्त के साथ उसके घर पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग बिजली तार को अटकी। उसे निकालते समय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले आर्णी ग्रामीण अस्पताल और बाद में यवतमाल जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।

Tags:    

Similar News