Arni News: एक चरवाहे ने दूसरे को बुरी तरह पीटा, घायल का अस्पताल में निकला दम - आरोपी गिरफ्तार

  • एक चरवाहे ने दूसरे को बुरी तरह पीटा
  • चोटें लगने से हुई मौत
  • आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-23 11:54 GMT

Arni News : राजेश माहेश्वरी. ग्राम अंजनखेड़ में सोमवार को एक चरवाहे के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि उसे बुरी तरह पीटा गया था। पीठ और पेट पर गंभीर चोट के निशान थे। पेट में अत्यधिक ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हो गई। थानेदार केशव ठाकरे के मुताबिक मामले की शिकायत मृतक के बेटे ने की थी। जिसे लेकर कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार को एक चरवाहे दूसरे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। बात दरअसल यूं है कि दो चरवाहे अलग अलग समूहों में मवेशी चराने निकले थे। तभी कुछ मवेशी दूसरे समूह में चले गए। जिससे उठे विवाद में जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसके बाद घायल को रविवार रात अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। विवाद में 59 वर्षीय लक्ष्मण सिडाम नामक शख्स ने 70 वर्ष के लक्ष्मण बोटरे को लाठी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने लक्ष्मण के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण परशराम बोटरे गांववालों की गायों को चराने का कार्य करता था। सुबह साढ़े 8 बजे भोजन का डिब्बा साथ लेकर काम पर जंगल निकला था। जहां उसका पड़ोसी लक्ष्मण सिडाम उम्र 59 साल भी अपने पशुओं को चरा रहा था, तभी बोटरे के समूह की कुछ गायें सिडाम के समूह में जाकर चर रही थीं। इससे नाराज सिडाम गुस्से में बोटरे के पास गया और विवाद करने लगा। सिडाम ने पर एक के बाद एक वार किए। जिसमें बोटरे नीचे गिर कर बेहोश हो गया। बोटरे का बेटा गजानन और उसकी पत्नी खेत से काम कर जब घर लौटे, तो देखा कि गायों को चौंकीदार संतोष जाचक लाया, लेकिन ससुर लक्ष्मण बोटरे दिखाई नहीं दिए। परेशान होकर उनका बेटा ढूंढने निकला जब उसे पिता जंगल में जमीन पर पड़े दिखाए दिए। हिलाने ढुलाने पर जब पिता ने तड़पते हुए घटना की जानकारी दी, तो घायल को अस्पताल ले गए।

बेटे गजानन के राथ उसके परिजन प्रशांत लसंते भी थी, घायल को 4 पांच घंटे बाद होश था। अस्पताल में उपचार दौरान लक्ष्मण बोटरे की मौत हो गई। गजानन ने थाने में सिडाम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानेदार केशव ठाकरे सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत देशमुख, सहायक पुलिस निरीक्षक सागर दानडे सहित टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उपविभागीय अधिकारी चिलुमुला रजनीकांत ने मौके का जायजा लिया. थानेदार केशव ठाकरे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक स्वाती वानखडे, सतीश चौधार विशाल गावंडे जांच में जुटे हैं। 

Tags:    

Similar News