बढ़ती गर्मी के साथ जलाशयों में घट रहा पानी, पिछले साल के मुकाबले है कम

चिन्ता का विषय बढ़ती गर्मी के साथ जलाशयों में घट रहा पानी, पिछले साल के मुकाबले है कम

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-12 14:09 GMT
बढ़ती गर्मी के साथ जलाशयों में घट रहा पानी, पिछले साल के मुकाबले है कम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जलाशयों में जलस्तर घटने लगा है।राज्य के बड़े, मध्यम और लघु मिलाकर कुल 3267 जलाशयोंमें 65.31 प्रतिशत जलभंडारण है। जबकि पिछले साल इसी दिन 67.76 प्रतिशत जलसंचय था। बीते साल की तुलना में 2.45 प्रतिशत पानी कम है। मगर अप्रैल और मई महीनेमें भीषण गर्मी के चलते जलस्तर में और गिरावट होने का अनुमान है। राज्य में अभी पुणे और अमरावती विभाग के जलाशयों में सबसे कम पानी उपलब्ध है। राज्य के3267 जलाशयों में 65.31 प्रतिशत जलभंडारण है। जलाशयों में फिलहाल 34596.8मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है। जिसमें से 26634.08 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी इस्तेमाल करने योग्य है। 

रविवार को राज्य के जलसंसाधन विभाग की ओर से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक अमरावती विभाग के 446 जलाशयों में 61.47 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। जबकि बीते साल अमरावती विभाग के जलाशयों में 64.63 प्रतिशत जलसंचय था।नागपुर विभाग के 384 जलाशयों में बीते साल के 56.37 प्रतिशत पानी के मुकाबले अभी 67.01 प्रतिशत पानी का भंडार है।औरंगाबाद विभाग के 964 जलाशयोंमें 72.37 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। जबकि बीते साल 69.2 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। नाशिक विभाग के 571 जलाशयों में अभी 70.91 प्रतिशत जलसंचय है। जबकि पिछले साल 62.68 प्रतिशत जल उपलब्ध था। पुणे विभाग के 726 जलाशयों में बीते साल के 74.07 प्रतिशत पानी की तुलना में अभी महज 60.01 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। कोंकण विभाग के 176 जलाशयों में 66.12 प्रतिशत पानी का भंडार था। जबकि बीते साल 64.67 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। 

किस जलाशय में कितना पानी 

जलाशय             जल भंडार 
गोसीखुर्द            - 47.43 प्रतिशत 
बावनथडी           - 100 प्रतिशत 
जायकवाड़ी         - 77.75 प्रतिशत 
मांजरा               -78.16 प्रतिशत 
माजलगाव         - 67.35 प्रतिशत 
निम्न मनार       - 60.73 प्रतिशत 
निम्न वर्धा         - 65.39 प्रतिशत
खिडसी              - 86.06 प्रतिशत 
वडगाव              -61.75 प्रतिशत 
तोतलाडोह         -66.3 प्रतिशत 
नांद                  - 100 प्रतिशत 
कामठी खैरी       - 74.22 प्रतिशत 

Tags:    

Similar News