विनेश फोगाट ने कहा - मांगे नहीं मानी गई तो शनिवार को भी देंगे धरना

चेतावनी विनेश फोगाट ने कहा - मांगे नहीं मानी गई तो शनिवार को भी देंगे धरना

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-20 16:46 GMT
विनेश फोगाट ने कहा - मांगे नहीं मानी गई तो शनिवार को भी देंगे धरना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। वे हर हाल में बृजभूषण सिंह का इस्तीफा चाहते हैं। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि देश के सभी पहलवान हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनके पास सबूत हैं।कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ खुलकर सामने आई विनेश फोगाट ने कहा कि देश के पहलवान डरने वाले नहीं हैं। अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो शनिवार को भी हम जंतर-मंतर पर धरना देंगे। यह लड़ाई रूकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मसला केवल कुश्ती का नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा मसला है। यह सिर्फ एक नहीं बल्कि कई लड़कियों से जुड़ा मसला है। इसका हम सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं कर सकते। विनेश ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को आमने सामने बिठाओ, सच्चाई पता चल जाएगी। बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पहलवान पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं।

Tags:    

Similar News