सब्जी विक्रेता महिला की गोली लगने से मौत, बहू के खिलाफ मामला दर्ज

वारदात सब्जी विक्रेता महिला की गोली लगने से मौत, बहू के खिलाफ मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2022-01-24 18:52 GMT
सब्जी विक्रेता महिला की गोली लगने से मौत, बहू के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क,आर्णी। सब्जी विक्रेता महिला की गोली लगने से जान चले गई। इस मामले में मृत महिला की बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 5 दिन पहले जिस व्यक्ति के घर से रिवाल्वर और 7 जिंदा कारतूस चोरी हुए थे। उसके ही घर के सामने मृतका का घर है। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे। खून से सनी महिला को अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में मृतका की बहू पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News