खड़े ट्रक को दोपहिया ने मारी टक्कर, 2 गंभीर

आर्णी  खड़े ट्रक को दोपहिया ने मारी टक्कर, 2 गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2022-05-04 14:35 GMT
खड़े ट्रक को दोपहिया ने मारी टक्कर, 2 गंभीर

डिजिटल डेस्क, आर्णी। बीच रास्ते में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार दोपहिया जा टकराई। हादसे में दोपहिया सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोमवार रात 11 बजे के दौरान दिग्रस मार्ग पर एक वेयर हाउस के पास हुआ। घायलों के नाम घाटंजी तहसील के ग्राम कोली निवासी संतोष जयवंत गिलबिले (20) और विशाल भारत कांबले (27) बताए जाते हैं। घायलों को उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया।

दोनों दोपहिया क्रमांक एम एच 29 एएक्स 5724 से महागांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी दोपहिया दिग्रस मार्ग पर बीच रास्ते में बंद पड़े ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 3597 से जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हंे उपचार के लिए स्थानीय ग्रामीण अस्पताल लाया गया। 

कार की टक्कर में बालिका घायल

उधर मारेगांव तहसील के पांढरवकड़ा वाई से वसंत नगर की जानेवाले रास्ते पर कार की टक्कर में मंगलवार को वागधरा निवासी 15 वर्षीय बालिका रत्नमाला पुनाजी मेश्राम घायल हो गई। रत्नमाला गांव के पास ही बकरियां चराने ले गई थी। इस बीच पांढरकवड़ा से एक सफेद रंग की कार नंबर एमएच 34 एवी 9545 ने उसे टक्कर मार दी। जिसे वह गंभीररूप से घायल हो गई। दुर्घटना में बालिका के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। घटना की जानकारी मारेगांव थाने को मिलते ही उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर कार और चालक को कब्जे में लिया है। 

 

Tags:    

Similar News