तुअर ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्द, राज्य में 70 लाख क्विंटल स्टॉक 

तुअर ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्द, राज्य में 70 लाख क्विंटल स्टॉक 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-10 13:14 GMT
तुअर ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्द, राज्य में 70 लाख क्विंटल स्टॉक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय सिंह ‘कौशिक’। दाल की कीमतों के बढ़ते ही सरकार विपक्ष सहित आम लोगों के निशाने पर आ जाती है पर स्थति इसके विपरित है कि तुअर (अरहर) की बंपर पैदावार के बाद अब सरकार के लिए तुअर रखना भारी पड़ रहा है। फिलहाल राज्य सरकार के पास 70 लाख क्विंटल तुअर का स्टाक है। इस साल मई के अंत तक तुअर के स्टाक में 31 लाख क्विंटल की बढ़ोतरी हो जाएगी। पिछले दो वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 69 लाख 72 हजार 785 क्विंटल तुअर विभिन्न गोदामों में पड़ा है।

मई 2018 तक और 31 लाख 22 हजार क्विंटल तुअर सरकार खरीद लेगी। इसके बाद राज्य सरकार के पास तुअर का स्टाक 1 करोड़ 45 लाख 785 क्विंटल हो जाएगा। तुअर के इस भारी स्टाक को खपाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने इसे पडोसी राज्यों को बेचने की कोशिश की पर कोई राज्य इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो पडोसी देशों में इसे खपाने की सोची गई। लेकिन वहां भी बात नहीं बन सकी। 

अरहर दाल की किल्लत से बढ़ी थी खेती
दरअसल दो साल पहले राज्य में तुअर दाल की किल्लत पैदा हो गई थी। जिसकी वजह से दाल की कीमतें आसमान छुने लगी थी। सरकार को खुब आलोचना सहनी पड़ी थी। इसके बाद राज्य में तुअर की खेती काफी बढ़ गई। फलस्वरुप उत्पादन बढने के बाद अब इसे खपाना मुसीबत बन गई है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल 25 लाख क्विंटल और नाफेड ने 30 लाख क्विंटल तुअर की खरीदारी की थी। इस साल भी तुअर की अच्छी पैदावार हुई है।

अभी तक राज्य सरकार ने 19 लाख 36 हजार 785 क्विंटल तुअर की खरीदारी की है। राज्य के 25 जिलों के 4 लाख 14 हजार 844 किसानों ने तुअर बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 1 लाख 54 हजार 637 किसानों से तुअर की खरीदारी हो चुकी है। अभी भी 2 लाख 54 हजार 265 किसानों से 31 लाख 22 हजार क्विंटल तुअर की खरीद बाकी है। किसानों से तुअर खरीदेन के लिए 1 फरवरी 2018 से राज्य में 189 जगहों पर खरीद केंद्र खोले गए थे। राज्य सरकार के पास खरीदे गए तुअर को रखने के लि पर्याप्त गोदाम भी खाली नहीं बचे हैं। इस लिए सरकार निजी गोदाम भाडे में लाने वाली है। 

Similar News