विधान परिषद के लिए तालिका सभापतियों की हुई नियुक्ति, मराठी अनुवाद मुद्दे पर राज्यपाल नाराज

विधान परिषद के लिए तालिका सभापतियों की हुई नियुक्ति, मराठी अनुवाद मुद्दे पर राज्यपाल नाराज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-26 12:21 GMT
विधान परिषद के लिए तालिका सभापतियों की हुई नियुक्ति, मराठी अनुवाद मुद्दे पर राज्यपाल नाराज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण के मराठी अनुवाद की व्यवस्था न होने पर राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार की शाम उन्होंने विधान परिषद सभापति रामराजे निंबालकर व विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को पत्र लिख नाराजगी जताई। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। इसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि इस कार्रवाई की सूचना मुझे भी दी जाए।

विस अध्यक्ष ने कहा जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
आपको बतादें, विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे से हुई। राज्य के अभिभाभषण का मराठी अनुबाद उपलब्ध न होने से नाराज विपक्ष ने अभिभाषण का बहिष्कार कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्य विधानभवन के सेंट्रल हाल में बैठने की बजाय विधानभवन परिसर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष इसे मराठी का अपमान बता रहा था। सत्तापक्ष के आशिष शेलार और राज पुरोहित ने भी मराठी अनुवाद उपलब्ध न होने पर एतराज जताया। हंगामा बढ़ता देख राज्य के शिक्षा व मराठी भाषा मंत्री विनोद तावडे ट्रांसलेशन प्रसारण कक्ष में गए और मराठी अनुवाद पढने की शुरुआत की।

गिरीश व्यास विप तालिका सभापित बने
महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के लिए विधान परिषद में चार तालिका सभापति की नियुक्ति की गई। विधान परिषद में भाजपा सदस्य गिरीश व्यास, शिवसेना सदस्य नीलम गोर्हे, राष्ट्रवादी कांग्रेस सदस्य जयवंतराव जाधव और कांग्रेस सदस्य चंद्रकांत रघुवंशी की तालिका सभापति पद पर नियुक्त की गई है। सोमवार को सदन में सभापति रामराजे निंबालकर ने यह घोषणा की। बजट सत्र के दौरान सभापति की गैर मौजूदगी में तालिका सभापति की देखरेख में सदन का कामकाज होगा।

Similar News