लोनावला वैक्स म्यूजियम में नजर आएंगे मोम के आठवले, मुख्यमंत्री ने किया अनावरण 

लोनावला वैक्स म्यूजियम में नजर आएंगे मोम के आठवले, मुख्यमंत्री ने किया अनावरण 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-18 13:44 GMT
लोनावला वैक्स म्यूजियम में नजर आएंगे मोम के आठवले, मुख्यमंत्री ने किया अनावरण 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आरपीआई के अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले की मोम की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। शुक्रवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री आठवले के साथ उनकी पत्नी सीमा आठवले और बेटा जीत आठवले समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। शिल्पकार सुनील कुंडीलूर ने आठवले की प्रतिमा 25 किलो की मोम का इस्तेमाल करके बनाया है। इस प्रतिमा को लोनावला के वैक्स म्यूजियम में रखा जाएगा।  

म्यूजियम में नजर आएंगे मोम के आठवले 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आठवले केवल केंद्रीय राज्य मंत्री नहीं है बल्कि वह संघर्ष करके आगे आने वाले व्यक्तिव हैं। आठवले के पेट में जो बात रहती है वहीं बात उनकी जुबान पर होती है। उनकी इस खूबी से देश में उन्हें चाहने वाला एक बड़ा समूह है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को उचित दिशा देने वाला नेतृत्व केंद्र में है। इसलिए यह निश्चित है कि आठवले को केंद्र में और बड़ा पद मिलेगा। केंद्र सरकार में आठवले को केंद्रीय मंत्री पद का दर्जा दिए जाने की आरपीआई की मांग पूरी होगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए शिल्पकार कुंडीलूर के काम की तारीफ की। 

Similar News