मयूर वन में खोपड़ी के बाद मिला नरकंकाल

- पुलिस ने पंचनामा तैयार कर कंकाल दफना दिया मयूर वन में खोपड़ी के बाद मिला नरकंकाल

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-18 15:49 GMT
मयूर वन में खोपड़ी के बाद मिला नरकंकाल

 डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया। परासिया की सीमा से लगे मयूर वन में मुख्य गेट से महज 50 मीटर दूर नाले के नजदीक शुक्रवार को मानव खोपड़ी मिली थी। शनिवार को इसी जगह नरकंकाल मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मानव खोपड़ी और कंकाल दफना दिया है। इससे पहले पुलिस ने स्थानीय चिकित्सकों से इसकी जांच कराई थी। चिकित्सकों ने बताया कि कंकाल चार साल पुराना है, जो मिट्टी में दबा था।
परासिया टीआई केएस परते शुक्रवार को फारेंसिक जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला में उक्त खोपड़ी को भेजने की बात कह रहे थे। शनिवार को उन्होंने पंचनामा कार्रवाई कर खोपड़ी और कंकाल दफना दिया। उनका कहना है कि किसी मृतक को कम गहराई में दफनाया गया होगा। जिसकी अस्थियां बाहर निकाल आई। मामले को अधिक तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
इन सवालों के नहीं मिले जवाब-
नर कंकाल किसका है, उसे वहां क्यों दफनाया गया था। जिसका कंकाल है, उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई थी। इन सवालों का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। वहीं कंकाल की अस्थियों को फारेंसिंक लैब नहीं भेजा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस ने खानापूर्ति कर नर कंकाल को दफना दिया है।

Tags:    

Similar News