शिवाजी महाराज के स्मारक का निर्माण कार्य करेगी LNT, खर्च किए जाएंगे 2500 करोड़

शिवाजी महाराज के स्मारक का निर्माण कार्य करेगी LNT, खर्च किए जाएंगे 2500 करोड़

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-02 09:16 GMT
शिवाजी महाराज के स्मारक का निर्माण कार्य करेगी LNT, खर्च किए जाएंगे 2500 करोड़


डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरब सागर में बनने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक का निर्माण कार्य लार्सन एंड टुब्रो (LNT) कंपनी करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टन्स प्रदान किया गया। गुरुवार को प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील ने यह जानकारी दी। पाटील ने बताया कि स्मारक पर शिवाजी महाराज की 210 मीटर ऊंची प्रतिमा होगी।

खर्च किए जाएंगे 2500 करोड़
स्मारक की परियोजना के लिए 2500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि स्मारक का निर्माण कार्य 36 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पाटील ने बताया कि परियोजना के लिए तीन कंपनियों के टेंडर प्राप्त हुए थे। जिसमें LNT कंपनी के टेंडर की राशि सबसे कम होने के कारण परियोजना के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी इस कंपनी को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश 
पाटील ने बताया कि मुंबई के समुद्र में स्मारक की जगह राजभवन से 1.2 किमी, गिरगांव चौपाटी से 3.6 किमी और नरिमन पॉईंट से 2.6 किमी के दूरी पर होगी। पाटील ने बताया कि परियोजना के लिए विभिन्न विभागों से 12 NOC प्राप्त कर लगी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कंपनी को परियोजना का काम जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर निर्देश दिया है।

Similar News