नए राजनीतिक गठजोड़ से शिंदे का इनकार - मनसे कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा होगी

राज ठाकरे से मिले मुख्यमंत्री नए राजनीतिक गठजोड़ से शिंदे का इनकार - मनसे कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा होगी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-27 11:00 GMT
नए राजनीतिक गठजोड़ से शिंदे का इनकार - मनसे कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा होगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके निवास पर अनौपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर राज ठाकरे के अलावा उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे व उनके पुत्र अमित ठाकरे भी मौजूद रहे।  मनसे अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सीएम शिंदे ने किसी प्रकार के नए राजनीतिक गठजोड़ की संभावनाओं से इनकार कर दिया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने राज से शिष्टाचार मुलाकात की है। इसमें कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं था। मेरी राज से आगामी मुंबई मनपा चुनाव की रणनीति और गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने उनसे कोई गंभीर विषय पर चर्चा नहीं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज ने मुझसे मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने के बारे में चर्चा की है। मैंने उन्हें इस बारे में नियमों का पालन कराने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न आंदोलनों के दौरान मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के बारे में समीक्षा की जाएगी। राज ठाकरे ने गुड़ी पाड़वा की रैली में माहिम में समुद्र के अंदर हुए अनधिकृत बांधकाम का मुद्दा उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया था। 

Tags:    

Similar News