डूबने से बचाएंगी प्लास्टिक की बोतलें,आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी में SDRF ने सिखाए गुर

डूबने से बचाएंगी प्लास्टिक की बोतलें,आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी में SDRF ने सिखाए गुर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-13 06:19 GMT
डूबने से बचाएंगी प्लास्टिक की बोतलें,आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी में SDRF ने सिखाए गुर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्लास्टिक की बोतलों को हम अक्सर यूज के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इसका उपयोग डूबने से बचने के लिए किया जा सकता है। विश्व आपदा निवारण दिवस पर मंत्रालय में लगी प्रदर्शनी में आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने बचाव ऑपरेशन की लुभावनी प्रदर्शनी से लोगों को हैरान कर दिया। मंत्रालय के त्रिमूर्ती प्रांगण में आयोजित महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बोध चिन्ह का अनावरण प्रदेश के मदद व पुनर्वसन मंत्री चंद्रकांत पाटील ने किया। SDRF के जवान एन जे पवार ने बाढ़ और जलभराव के समय डूबने से बचने के बारे में लोगों को बताया। 

NDRF की तर्ज पर SDRF को बनाया जाएगा सक्षम 
मंत्रालय के त्रिमूर्ती प्रांगण में आयोजित महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में मदद व पुनर्वसन मंत्री चंद्रकांत पाटील ने बताया SDRF को NDRF की तर्ज पर सक्षम बनाया जा रहा है। SDRF किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आपदा न आए इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इस मौके पर पाटील ने 28 नए वाहनों का लोकार्पण भी किया। 

एक बोतल में 10 किलो का वजन उठाने की क्षमता 
SDRF के जवान एन जे पवार ने बताया कि घर में रखी प्लास्टिक की 7 से 8 बोतलों को रस्सी से एक साथ बांधने पर बाढ़ में डूबने से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक बोतल में लगभग 8 से 10 किलो का वजन उठाने की क्षमता होती है। इसी के आधार पर कमर में बांधने के लिए बोतलों को इकट्ठा किया जा सकता है। इस दौरान SDRF के जवानों ने आपात स्थिति में ऊंची इमारतों से नागरिकों को निकालने, प्राथमिक चिकित्सकीय मदद, रस्सी की मदद से ऊंची इमारतों पर चढ़ने सहित अन्य प्रयोग के करके दिखाए।  
 

Similar News