भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए अभियान नहीं जनजागृति के भरोसे RSS

भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए अभियान नहीं जनजागृति के भरोसे RSS

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-14 17:00 GMT
भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए अभियान नहीं जनजागृति के भरोसे RSS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारतीय भाषाओं का संवर्धन चाहती है। इसके लिए संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने प्रस्ताव पारित किया है लेकिन संघ भारतीय भाषा संवर्धन के लिए कोई अभियान नहीं चलाएगा। फिलहाल RSS का भारतीय भाषा संवर्धन जनजागृति के भरोसे हैं। बुधवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ भवन में पत्रकारों से बातचीत में कोकण प्रांत के सह कार्यवाहक विठ्ठल कांबले ने कहा कि संघ अभियान नहीं चलाएगा। यह जनजागृति का मसला है। लोगों को जागरुक होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : प्रेमिका का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोर बना 11वीं का छात्र, गिरफ्तार 

भारतीय भाषाओं का संवर्धन नहीं होता
विठ्ठल कांबले ने कहा कि जब तक समाज में भाषा के प्रति जागृति नहीं आएगी तब तक भारतीय भाषा का संवर्धन नहीं हो सकता। इसलिए अभियान चलाने की बजाए समाजिक प्रबोधन की आवश्यक है। हालांकि संघ की अन्य संगठनों की तर्ज पर भाषा भारती के गठन के सवाल को उन्होंने टाल दिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा या अन्य किसी भी भारतीय भाषा में होनी चाहिए। लेकिन, इसके लिए समाज को आगे आना होगा। 

यह भी पढ़ें : इस शख्स ने की 20 शादियां, प्रापर्टी के लिए पत्नी को बना लेता था बहन 

पारित हो चुका है संवर्धन प्रस्ताव
बता दें कि बीते 9 मार्च से 11 मार्च के बीच संपन्न हुई RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक में भारतीय भाषा के संरक्षण और संवर्धन का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि आज विभिन्न भारतीय भाषाओं व बोलियों के चलन तथा उपयोग में कमीं आ रही है। विदेशी भाषाओं खासकर अंग्रेजी का बढ़ता दायरा चिंता का विषय है।

Similar News