नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर बच्चों ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटा

जयंती नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर बच्चों ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटा

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-24 10:24 GMT
नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर बच्चों ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटा

डिजिटल डेस्क, नागपुर | आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

बच्चों ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटा

लोटस कल्चरल एंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती निमित्त चित्रकला व रंग भरो स्पर्धा का आयोजन गांधीबाग बगीचे में किया गया। 2317 बच्चों ने अपनी समरण शक्ति के अनुसार विभिन्न विषयों पर सुंदर चित्र उकेरे। बिस्किट वितरण नित्यानंद विद्यालय द्वारा किया गया। स्पर्धा का उद्घाटन स्पर्धा के संयोजक दयाशंकर तिवारी के हस्ते हुआ। गिरधारी मंत्री, अतुल मशरू, पवन जालान, विपुल मिश्रा, क्षमाशंकर तिवारी, नरेंद्र बारई, दीपक गायकवाड़, शेखर वानस्कर, संजय पुंड, आसनारायण तिवारी, कल्याण चौबे, गणेश तिवारी, रमेश गुप्ता, चमन प्रजापति, रमाकांत गुप्ता, अनिल बावनगड़े रजनी सातपुते आदि उपस्थित थे। श्री तिवारी ने बताया कि 23 सितंबर 1997 को इसी दिन लोटस की स्थापना की गई थी। तबसे सतत इस स्पर्धा का आयोजन हर वर्ष नेताजी की जयंती पर किया जाता है।  कक्षा 1 से 2, कक्षा 3 से 4, कक्षा 5 से 7, व कक्षा 8 से 10 सभी समूहों में 7-7 पुरस्कार दिए जाएंगे। विजयी स्पर्धकों की सूची 30 जनवरी तक सभी विद्यालयों तक भेजी जाएगी।

युवक कांग्रेस व मध्य नागपुर कांग्रेस कमेटी की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सेंट्रल एवेन्यू के नेताजी चौक स्थित प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वसीम खान ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश व्यापार उद्योजक सेल के अध्यक्ष अतुल कोटेचा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पट्टम, ब्लॉक  निरीक्षक महेश श्रीवास, वरिष्ठ नेता रमण पैगवार, प्रदेश महिला महासचिव नफीसा अहमद, सेवादल नेता बबनराव दुरुगकर, नगरसेवक जुल्फेकार अहमद भुट्टो व नगरसेवक रमेश पुणेकर, व्यापारी सेल अध्यक्ष श्रीकांत ढोलके, आशीष दीक्षित, राजा चिलाते, असलम अंसारी, अतीक कुरैशी, रिंकू जैन, रवि गाडगे पाटील, शिव अग्रवाल, इमरान अंसारी, मदन गौर आदि उपस्थित थे। 

सतरंजीपुरा स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर विधायक कृष्णा खोपड़े ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक प्रदीप पोहाणे, अनिल कोडापे, भाजपा पूर्व नागपुर मीडिया प्रमुख मनोज अग्रवाल, महेंद्र कटारिया, नंदकुमार सोनी, इंद्रजीत वासनिक, अशोक बंब जैन, मचींद्र सिलवासू, गिरीश पिल्लई , कुणाल भोयर, श्याम बंग, गुरमीतसिंह फूल, मधुसूदन सारडा आदि ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
 

Tags:    

Similar News