राहुल कुल और संजय दत्त चुने गए सर्वश्रेष्ठ विधायक

राहुल कुल और संजय दत्त चुने गए सर्वश्रेष्ठ विधायक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-17 14:04 GMT
राहुल कुल और संजय दत्त चुने गए सर्वश्रेष्ठ विधायक
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र विधानमंडल के विधान सभा सदस्य राहुल कुल को साल 2017-18 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है।
  • जबकि रायगड के शेतकरी कामगार पक्ष के विधायक धैर्यशील पाटील को सर्वश्रेष्ठ भाषण का पुरस्कार घोषित हुआ है।
  • भाजपा सदस्य प्रवीण दरेकर को सर्वश्रेष्ठ भाषण पुरस्कार घोषित हुआ है।
  • राहुल पुणे के राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधायक हैं।
  • साल 2017-18 के लिए विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य संजय दत्त सर्वश्रेष

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल के विधान सभा सदस्य राहुल कुल को साल 2017-18 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है। राहुल पुणे के राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधायक हैं। जबकि रायगड के शेतकरी कामगार पक्ष के विधायक धैर्यशील पाटील को सर्वश्रेष्ठ भाषण का पुरस्कार घोषित हुआ है। वहीं साल 2017-18 के लिए विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य संजय दत्त सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। जबकि भाजपा सदस्य प्रवीण दरेकर को सर्वश्रेष्ठ भाषण पुरस्कार घोषित हुआ है।

महाराष्ट्र विधानमंडल के राष्ट्रकुल संसदीय मंडल की महाराष्ट्र शाखा की तरफ से विधान परिषद और विधान सभा के साल 2015 से साल 2018 के बीच के सर्वश्रेष्ठ विधायक और सर्वश्रेष्ठ भाषण इन दोनों पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके अनुसार साल 2016-17 के लिए विधानसभा में नांदेड़ से शिवसेना  सदस्य सुभाष साबणे को सर्वश्रेष्ठ विधायक और जालना से राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य राजेश टोपे को सर्वश्रेष्ठ भाषण पुरस्कार की घोषणा की गई है। जबकि साल 2016-17 के लिए विधान परिषद में भाजपा सदस्य भाई गिरकर को सर्वश्रेष्ठ विधायक विधायक और जेडीयू सदस्य कपिल पाटील को सर्वश्रेष्ठ भाषण का पुरस्कार दिया गया है।

साल 2015-16 के लिए विधान सभा मे अमरावती से भाजपा विधायक डॉ. अनिल बोंडे को सर्वश्रेष्ठ विधायक और मुंबई से कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड को सर्वश्रेष्ठ भाषण के पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं साल 2015-16 के लिए विधान परिषद में शिवसेना सदस्य अनिल परब को सर्वश्रेष्ठ विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य राहुल नार्वेकर को सर्वश्रेष्ठ भाषण का पुरस्कार घोषित हुआ है।

विधान परिषद के सभापति रामराजे निंबालकर, विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषद में सदन के नेता व प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील, संसदीय कार्य मंत्री गिरीश बापट, विधानमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव डॉ. अनंत कलसे और वरिष्ठ पत्रकार सुकृत खांडेकर की चयन समिति ने विजेताओं के पुरस्कार की घोषणा की है। 

Similar News