सफेद सोने की आवक बढ़ते ही गिरे दाम

यवतमाल सफेद सोने की आवक बढ़ते ही गिरे दाम

Bhaskar Hindi
Update: 2021-12-08 14:56 GMT
सफेद सोने की आवक बढ़ते ही गिरे दाम

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले के घाटंजी में कपास खरीद के दाम प्रति क्विंटल 200 से 400 रुपए घट गए हैं। जिसके चलते कई किसानों में मायूसी छाई हुई है। घाटंजी के कॉटन मार्केट यार्ड में कपास की ज्यादा आवक हुई। मंगलवार की सुबह से शाम तक 900 के ऊपर कपास गाड़ियां पहुंची थी। जिसके कारण दाम कम होने की चर्चा किसानों में शुरू है। इस मार्केट यार्ड के अधिकारी कपील जन्नावार और सभापति अभिषेक ठाकरे ने बताया कि ऊपर से ही यह कपास के दाम कम हुए है। घाटंजी में यह खुद से कमी नहीं की गई है। घाटंजी में 6 दिसंबर तक 8 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल कपास बेचा जा रहा था। मगर अब यही कपास 8 हजार या 8 हजार 200 में बेचा जा रहा है। जिसके चलते किसानों को इसमें घाटा हो रहा है। पहले ही लौटते मानूसन के कारण कपास की फसल कम हुई है। ऐसे में दिए जा रहे कपास के दाम में कटौती होने से यह बात किसानों को अखर रही है। भविष्य में कपास के दाम और भी कम हो सकते हैं यह चर्चा गांव तक पहुंच रही है, उसी के चलते किसान उनके घरों में रखा कपास बेचने का मन बना चुके हैं। इसीलिए आज बड़ी संख्या में कपास की गाड़ियां घाटंजी के कॉटन यार्ड में पहुंची थी।

Tags:    

Similar News