छह वर्ष से चल रहे प्रशासक राज से लोग परेशान

आमगांव नप के गठन की मांग छह वर्ष से चल रहे प्रशासक राज से लोग परेशान

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-23 13:31 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. आमगांव में नगर परिषद का गठन करने मामला राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द निपटाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करने की मांग को लेकर 21 मार्च से आमगांव नगर परिषद संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन श्रृंखलाबद्ध अनशन शुरू किया गया है। अनशन के दूसरे दिन अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए संघर्ष समिति ने 22 मार्च को गुड़ी पाड़वा के अवसर पर समस्याओं की गुड़ी बनाकर लहराई। आमगांव नगर परिषद गठन की राज्य सरकार की वर्ष 2017 में जारी अधिसूचना को हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिए जाने के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। लेकिन पिछले 6 वर्षों से यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में अटका हुआ है। जिसके कारण आमगांव नगर परिषद में पिछले 6 वर्षों से चुनाव नहीं हो पा रहे हैं और प्रशासक राज चल रहा है।

आमगांव नगर परिषद संघर्ष समिति ने घरकुल, शौचालय, रोजगार एवं पेयजल की समस्या की गुढ़ी बनाकर उस पर समस्याओं के फलक और मॉडल लगाकर शासन का ध्यान आकर्षण किया। इसके पूर्व संघर्ष समिति द्वारा आमगांव नगर परिषद में शामिल किए गए 8 गांवों को मध्यप्रदेश में शामिल करने की मांग को लेकर मोर्चा, मुंडन मोर्चा, जनाक्रोश मोर्चा भी आयोजित किया गया। लेकिन शासन द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने के कारण 21 मार्च से तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन श्रृंखलाबद्ध अनशन शुरू किया गया है। जिसके दूसरे दिन 22 मार्च को लहराई गई समस्याओं की गुढ़ी ने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अब शासन कब इस पर ध्यान देता है इसकी ओर सबकी नजरें लगी हुई है। समस्याओं की गुढ़ी लहराते समय रवि क्षीरसागर, यशवंत मानकर, संजय बहेकार, उत्तम नंदेश्वर, नरेश माहेश्वरी, जिप सदस्य सुरेश हर्षे, कमल बहेकार, जगदीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

Tags:    

Similar News