आपसी विवाद में चली लाठियां एक व्यक्ति गंभीर 

अस्पताल में इलाजरत आपसी विवाद में चली लाठियां एक व्यक्ति गंभीर 

Bhaskar Hindi
Update: 2022-04-26 13:35 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, पन्ना। रैपुरा थाना क्षेत्र के जरगवा में दो पक्षों में आपसी विवाद में लाठियां चल गई। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे रैपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे दोनो पक्षों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। पुन्नू लोधी पिता रतिराम लोधी 40 वर्ष के सिर में गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं गोकुल लोधी पिता कतैया लोधी 48 वर्ष निवासी जरगावां को मामूली चोट होने की वजह से रैपुरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। घायल पन्नू लोधी ने बताया कि वह अपने खेत में भूसा उड़ा रहा था तभी अचानक आए तीन लोगो ने उसे पीछे से लाठी डंडों से बार कर दिया। उनमें से एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लिए हुए था जिसने उसके सिर में वार किया। डायल 100 की मदद से घायल को रैपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डायल 100 के आरक्षक धुव्र सिंह लोधी और पायलट आवेद खान ने सुबह दो घायलों उपचार के लिए डायल 100 द्वारा लाया गया है। पन्नू लोधी को लाठियां के कई निशान पीठ में हैं और एक घाव सिर में भी आया है।  
डॉक्टर एम.एल.चौधरी (चिकित्सक रैपुरा स्वाथ्य केन्द्र) का कहना है, कि किसी धारदार हथियार से घायल की स्थिति गंभीर है जिसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

Tags:    

Similar News