BMC बजट : अब मुंबई में शौचालय के इस्तेमाल के लिए नहीं देना होगा शुल्क

BMC बजट : अब मुंबई में शौचालय के इस्तेमाल के लिए नहीं देना होगा शुल्क

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-02 12:44 GMT
BMC बजट : अब मुंबई में शौचालय के इस्तेमाल के लिए नहीं देना होगा शुल्क

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मायानगरी में अब शौचालय के इस्तेमाल के लिए कोई शुल्क नहीं अदा करना पड़ेगा। मुंबई महानगरपालिका ने खुद पेय एंड यूज वाले शौचालय को चलाएगी और इसके इस्तेमाल के लिए कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। शुक्रवार को देश की सबसे समृद्धि मुंबई महानगरपालिका (BMC) का बजट पेश किया गया। BMC आयुक्त अजोय मेहता द्वारा कुल 27 हजार 258 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। पिछले साल की मुकाबले यह 8 फीसदी ज्यादा है। BMC ने इस बार शिक्षा पर खास ध्यान दिया है। शिक्षा पर 2569 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

पेय एंड यूज शौचालय को मुफ्त करने की बात
बजट में मनपा ने किसी तरह के टैक्स बढ़ाने से परहेज किया है। साथ ही पेय एंड यूज शौचालय को मुफ्त करने की बात कही गई है। अपने बजट भाषण में मेहता ने कहा कि भुगतान वाले शौचालयों की देखरेख अब मनपा खुद करेगी। इन शौचालयों को अत्याधुनिक रुप दिया जाएगा। मुंबई आने वाले लोग अब पहले से ज्यादा साफ-सुधरे शौचालय का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके  इस्तेमाल के लिए अब कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। बल्कि इन शौचालयों पर विज्ञुन बोर्ड लगा कर मनपा राजस्व जुटाएगी। इन शौचालय की दशा सुधारने के लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ये कुछ सुवाधाएं और मिलेंगी

•    BMC बजट में पालतु जानवरों औ लावारिस कुत्तो-बिल्लियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए शव दाहिनी सुविधा शुरु की जाएगी। 
•    कोस्टल रोड के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान, सड़क निर्माण - 1202 करोड़
•    बरसात के मौसम में सड़कों के गड्ढो की समस्या से निपटने के लिए बनेगी योजना
•    नदियों को पुनर्जीवत करने के लिए 25 लाख का प्रावधान, मिठी नदी के लिए 15 करोड़ 
•    मुंबई में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 53.71 करोड़ रुपये का प्रावधान
•    पशुओं से लोगों को होने वाले रोगों के निदान के लिए प्रयोगशाला और विशेष दवाखाने के लिए 1 करोड़ 

Similar News