हफ्ता मांगने और धमकाने के आरोप में एनसीपी का नगरसेवक गिरफ्तार

हफ्ता मांगने और धमकाने के आरोप में एनसीपी का नगरसेवक गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-03 13:42 GMT
हफ्ता मांगने और धमकाने के आरोप में एनसीपी का नगरसेवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे पुलिस ने हफ्ता मांगने और धमकाने के आरोप में एनसीपी के एक नगरसेवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महेश सालवी पर आरोप है कि उन्होंने घर के अंदर एक और मंजिल बनाने वाली महिला से पैसे मांगे। महिला के मुताबिक पैसे न देने पर सालवी खुद घर में बने हिस्से को तोड़ने पहुंच गया।कलवा पूर्व इलाके से राकांपा नगरसेवक सालवी को 10 दिन पहले ही कलवा प्रभाग समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था।

एक ही चाल में रहते हैं शिकायतकर्ता और नगरसेवक
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागडे ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला कलवा इलाके में ही एक चाल में रहती है। उसने अपने घर में अतिरिक्त निर्माण कराया था जिसकी भनक सालवी को लग गई। आरोप है कि सालवी ने महिला और उसके परिवार से निर्माण के बदले पैसे देने की मांग की। महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो अपने समर्थकों के साथ सालवी ने घर में बने निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस से गुहार लगाई

पुलिस ने सालवी पर लगे आरोपों को सही पाया, हुई गिरफ्तारी
इस घटना के बाद परेशान महिला कलवा पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उसने राकांपा नगरसेवक सालवी के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई। शुरूआती जांच में पुलिस ने सालवी पर लगे आरोपों को सही पाया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पाया गया कि जब घर में निर्माण की खबर सालवी को पता चली। तो उसने महिला और उसके परिवार से निर्माण के बदले पैसे मांगे। लेकिन जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने समर्थकों के साथ निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। जिसके बाद मिला थाने शिकायत करने पहुंची। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कस लिया।  

Similar News