एनसीपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, जयंत पाटील की मजबूत दावेदारी 

एनसीपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, जयंत पाटील की मजबूत दावेदारी 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-23 15:17 GMT
एनसीपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, जयंत पाटील की मजबूत दावेदारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) संगठन को नए सिरे से गठित करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश राकांपा अध्यक्ष सुनील तटकरे की छुट्टी कर प्रदेश में पार्टी की कमान जयंत पाटील को सौपी जा सकती है। हालांकि प्रदेश राकांपा अध्यक्ष पद की दौड़ में पाटील के अलावा कई अन्य नेता भी शामिल हैं। राकांपा का प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए आगामी 29 अप्रैल को पुणे में पार्टी की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष तटकरे सहित जयंत पाटील, शशीकांत शिंदे भी इस दौड़ में शामिल हैं।

इनमें जयंत पाटील की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। तटकरे पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार करीबी हैं, शिंदे भी अजित के खेमे के माने जाते हैं। जबकि पाटील पार्टी सुप्रीमों शरद पवार के चहेते हैं। सौम्य-बेदाग राजनीतिक कैरियर वाल जयंत पाटील मराठा समाज से आते हैं। वे अच्छे वक्ता भी हैं। पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली जिले से आने वाले पाटील 1990 से विधायक हैं। 

29 अप्रैल को पुणे में होगा निर्णय 
जबकि ओबीसी समाज से आने वाले तटकरे को फिर से यह जिम्मेदारी देने की वकालत करने वाले भी पार्टी नेता हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद भास्कर जाधव को हटा कर तटकरे को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपी गई थी। हालांकि उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। तटकरे का नाम सिंचाई घोटाले में भी उछला था। पार्टी के एक नेता कहते हैं कि 2014 में पार्टी को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते नुकसान उठाना पड़ा था। इस लिए इस बार सावधानी बरतनी होगी।       
 

Similar News