नाशिक हथियार बरामदगी मामला: संदेह के घेरे में दाऊद का करीबी

नाशिक हथियार बरामदगी मामला: संदेह के घेरे में दाऊद का करीबी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-19 16:25 GMT
नाशिक हथियार बरामदगी मामला: संदेह के घेरे में दाऊद का करीबी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाशिक से हथियारों की बरामदगी के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने मामले में उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने गाड़ी चुराकर उत्तर प्रदेश पहुंचाई थी। दरअसल जिस महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से उत्तर प्रदेश से हथियार मुंबई लाए जा रहे थे वह चोरी की थी। एक महिला ने गाड़ी चोरी की शिकायत मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। वहीं इस मामले में दाऊद इब्राहिम के करीबी सुभाष ठाकुर भी संदेह के घेरे में है। पुलिस को शक है कि दाऊद के इशारे पर ठाकुर मुंबई में हथियार भेज रहा था।

दाऊद का करीबी संदेह के घेरे में, मुंबई से दो अरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की हफ्ता विरोधी प्रकोष्ठ ने सलमान बादशाह और अमीर लंगडा नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को फिलहाल नाशिक पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले के तार पाकिस्तान और दाऊद से जुड़े होने का शक इसलिए भी है क्योंकि गिरफ्तार बादशाह के कई रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं और वह उनके यहां आता-जाता रहता है।

बादशाह दाऊद गिरोह से जुड़े लोगों को जानता है

इसके अलावा बताया गया कि बादशाह दाऊद गिरोह से जुड़े लोगों को जानता है। साथ ही कुख्यात ठाकुर भले ही लखनऊ जेल में है। लेकिन वह डी कंपनी के लिए अब भी सक्रिय बताया जाता है। 1992 में जेजे शूटआऊट में ठाकुर की संलिप्तता सामने आने के बाद उसके और दाऊद के संबंधों का खुलासा हुआ था।

तेल के पैसे न देकर भागने की कोशिश की थी

एक अधिकारी ने बताया कि अगर आरोपियों से पूछताछ में ठाकुर के खिलाफ सबूत मिले तो मुंबई पुलिस उसे हिरासत में लेने की पहल करेगी। आरोपियों ने तेल के पैसे न देकर भागने की कोशिश की जिसके चलते वे पुलिस के शिकंजे में फंस गए। वरना बरामद हथियार मुंबई लाया जाने वाला था। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस भी सतर्क हो गई है। 

 

Similar News