बोरे में मिले महिला के शव मामले की नहीं सुलझी गुत्थी 

भंडारा बोरे में मिले महिला के शव मामले की नहीं सुलझी गुत्थी 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-05 14:15 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, भंडारा.  जवाहनरगर थाना अंतर्गत खरबी नाका गांव के श्मशानभूमि में संदेहास्पद स्थिति से शुक्रवार,31 मार्च को बोरे में सड़ी-गली अवस्था में महिला का शव मिला था। इस घटना के पांच दिन बाद भी मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी हैं। इधर, इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस विभाग की कुल छह टीमें में जांच में जुट गई हैं। एक के बाद एक दिन गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिस को मृत महिला के बारे में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है। बताया जाता है कि मृत महिला के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में सपना नाम लिखा हुआ है। पुलिस इसी को बड़ा आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने माथनी व कारधा के टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारिकी से जांच की है। आसपास परिसर के सीसीटीवी खंगाले गए।
 
जांच के लिए कई जिलों में पहुंची पुलिस

पुलिस सपना नाम की गुमशुदा महिलाओं का पता लगाते हुए कई जिलों में पहुच चुकी है। नागपुर, चंद्रपुर, गोंदिया, बालाघाट इन जिलों में सपना नाम की जितनी महिलाएं या लड़कियां गायब थी उनका पता किया गया। भिवापुर में भी एक सपना नाम की महिला गायब थी। पुलिस ने उसके परिजनों से भी मृत महिला की जानकारी सांझा की। लेकिन कुछ हाथ नही लगा। 

पुलिस को सहयोग करें

ईश्वर कातकाडे, अपर जिला पुलिस अधीक्षक, भंडारा के मुताबिक मृत महिला यह सामान्य या मजदूर वर्ग से होकर वह किसी अन्य जिले से आसपास काम के लिए आयी होगी। इस संभवना के चलते ईंट भटि्टयों पर काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की गई। लगातार जांच जारी हंै। महिला के हाथ पर अंग्रेजी में सपना नाम लिखा है। महिला के दोनों हाथ में प्लास्टिक के कंगन, दाए हाथ में लाल धागा मिला। महिला ने काले रंग की बिंदी लगाई थी। गले में काले मनी की माला पहनी थी। घटनास्थल से महिला की नारंगी रंग की चप्पल मिली। महिला से जुड़ी कुछ भी जानकारी मिलने पर नागरिक पुलिस को बताएं। 


 

Tags:    

Similar News