डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का सभी संभाग मुख्यालयों पर प्रदर्शन आज

भोपाल डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का सभी संभाग मुख्यालयों पर प्रदर्शन आज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-20 04:32 GMT
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का सभी संभाग मुख्यालयों पर प्रदर्शन आज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर म.प्र. डिप्लोमा इंजी एसोसिएशन 20 जनवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन सभी संभाग मुख्यालयों पर करेगी। इस दौरान संभाग आयुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जायेगा। 

उक्त जानकारी गुरूवार को एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र सिंह भदौरिया दी। भदौरिया ने बताया कि राजधानी भोपाल में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री एंव मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जायेगा। 
 
प्रांताध्यक्ष इंजी राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि संगठन द्वारा उपयंत्री संवर्ग की चार सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश  व्यापी आंदोलन 20 जनवरी को समस्त संभाग मुख्यालयों पर आयुक्त के माध्यम से मान मुख्यमंत्री एवं मान मुख्य सचिव को सौंपेगा। भोपाल मे 1 एक बजे सौंपा जावेगा। अपनी मांगाें को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष भदौरिया ने बताया कि वरिष्ठ उपयंत्रिओं को सेवा 28 वर्ष पूर्ण करने पर सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति देने , प्रारम्भिक ग्रेड पे केंद्र के समान रु 4200/- करने, संविदा उपयंत्रिओ के नियमित करने तथा निचले पदो पर कार्यरत डिप्लोमा होल्डर्स को उपयंत्री पद का प्रभार देने, पदोन्नति आदि प्रमुख मांगो  को लेकर यह आंदोलन का शंखनाद किया गया जायेगा। उन्हांेने बताया कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगो को पूर्ण नही किया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन का शंखनाद किया जावेगा। वहीं संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि सरकार हमारी मांगों को हलके में न लें अन्यथा प्रदेश में निर्माण से संबंधित सभी परियोजनाओं का काम ठप्प करने का भी निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान संगठन के महामंत्री इंजी मनोज पाठक ,इंजी रविन्द्र सिंह कुशवाह, इंजी जे पी पटेल, इंजी जी पी पाठक, इंजी वी पी सिंह राठौर, इंजी कुबेर सिंह यादव, इंजी ए पी सिंह, इंजी सुरेश द्विवेदी, इंजी मनोज शर्मा इंजी जे एस दंडोतिया  इंजी जे एल अहिरवार आदि ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Tags:    

Similar News