ठाणे में बेरहम मां ने ली मासूम की जान, गोरेगांव में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

ठाणे में बेरहम मां ने ली मासूम की जान, गोरेगांव में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-01 14:45 GMT
ठाणे में बेरहम मां ने ली मासूम की जान, गोरेगांव में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दो अलग अलग मामलों में हत्या को अंजाम दिया गया। जिसमें दोनों की ही मौत हो गई। पहला मामला ठाणे जिले का है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी से साथ मिलकर संबंधों के आड़े आ रहे मासूम बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया। तो दूसरे मामले में गोरेगांव की रहने वाली बुजुर्ग को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। मामला लूट से जुड़ा बताया जा रहा है। ठाणे जिले के भिवंडी में एक बेरहम मां नेे प्रेमी के साथ बेटे को इसलिए मौत के घाट उतारा कि वो उनके संबंधों के आड़े आ रहा था। 14 महीने के बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के पिता ने उसे दो दिनों तक नहीं देखा और संदेह के चलते मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोपी महिला का नाम ममता यादव है। ममता और वीरेंद्र यादव ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन बाद में दंपति के बीच विवाद होने लगा और चार महीने पहले दोनों अलग हो गए। बेटा आर्यन महिला के साथ ही था। इसी दौरान उसके राकेश पटेल नाम के शख्स से प्रेम संबंध हो गए और उससे विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों उसी दापोडा इलाके में रहने लगे जहां वीरेंद्र रहता था। वीरेंद्र ने देखा कि दो दिन से उसका बेटा नजर नहीं आ रहा है। उसने वीरेंद्र से पूछताछ की तो उसने ठीक से जवाब नहीं दिया। इसके बाद वीरेंद्र ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ममता के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की तो वह जवाब नहीं दे पाई। पुलिस स्टेशन ले जाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो ममता ने पटेल के साथ मिलकर बेटे की गला दबाकर हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर खाड़ी के किनारे ठिकाने लगाया गया बच्चे का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में ममता और पटेल के अलावा शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


रात को बेटा घर आया तो खुला मां की हत्या का राज 

उधर महानगर के गोरेगांव इलाके में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला का 44 वर्षीय बेटा बुधवार रात घर वापस आया। घर से कीमती सामान गायब है इसलिए पुलिस को शक है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई हो सकती है। मीरूबेन पटेल नाम की अपने बेटे साथ रहतीं थीं। बुधवार रात उनका बेटा जब काम पर से वापस लौटा तो अपनी मां को खून में लथपथ पाया। किसी ने मीरूबेन के गले पर धारदार हथियार से वार किया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दाखिल करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। घर से कई कीमती सामान गायब होने के चलते पुलिस ने डकैती और हत्या के आरोप में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद जैसा कोई और कारण तो नहीं है।  
 

Similar News