9 महीने की मासूम के साथ मां ने लगा ली फांसी, मायके में रह रही थी महिला

दर्दनाक मामला 9 महीने की मासूम के साथ मां ने लगा ली फांसी, मायके में रह रही थी महिला

Bhaskar Hindi
Update: 2022-06-07 14:05 GMT
9 महीने की मासूम के साथ मां ने लगा ली फांसी, मायके में रह रही थी महिला

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। अपनी 9 महीने की बच्ची को साथ लेकर एक महिला ने फांसी लगा ली। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि फंदा ठीक से नहीं लगने से बच्ची की जान बच गई। घटना मंगलवार सुबह मारेगांव तहसील के ग्राम मार्डी में उजागर हुई। मृत महिला का नाम रोशनी आशीष झाडे उम्र 24 साल बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्डी निवासी वैद्य की एकलौती बेटी रोशनी का विवाह वर्धा जिले की हिंगणघाट तहसील के ग्राम शेकापुर में हुआ, जहां निवासी आशीष झाडे से विवाह हुआ था, उन्हें एक बेटी है। 2 महीने पहले रोशनी के पति आशीष की आकस्मिक मौत हो गई थी, जिससे रोशनी अपने मायके मार्डी में पिता के यहां रह रही थी। मंगलवार सुबह उसकी मां और पिता काम के लिए बाहर गए हुए थे। उसी दौरान रोशनी ने पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली, जिसमें उसकी मौत हो गई। बच्ची को उपचार के लिए वणी के निजी अस्पताल भर्ती किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया। रोशनी ने खुदकुशी क्यों की, इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Tags:    

Similar News