विडियो वायरल होने से गिरे आम के दाम

विडियो वायरल होने से गिरे आम के दाम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-28 13:37 GMT
विडियो वायरल होने से गिरे आम के दाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आम पकाने के लिए नई मुंबई के एपीएमसी मार्केट में रसायन के इस्तेमाल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के चलते आम की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दर्शाया गया है कि किस तरह से व्यापारी आम को पकाने के लिए इथरेल नामक रसायन का इस्तेमाल करते हैं। जिसे इथेलिन नाम की गैस पैदा होती है। प्राकृतिक तरीके से आम को पकने में दस दिन का समय लगता है लेकिन इथरेल के इस्तेमाल से आम चार से पांच दिन में पक जाता है। माना जा रहा है कि इस तरह से पकाए गए के आम के सेहत के लिए होने के चलते वीडियों देखने के बाद लोग आम खरीदने से बच रहे हैं। इसका असर एपीएमसी से आम खरीदनेवाले ग्राहकों की संख्या में कमी के रुप में दिखाई दे रहा है। 

इधर बढ़ी आवक 
इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से बाजार में आम की आवक काफी तेजी से बढी है। माना जा रहा है फलों के राजा माने जाने वाले आम की बिक्री पर इस वीडियो का असर पड़ेगा। अब तक बजार में आम चार सौ रुपए दर्जन बिक रहे थे लेकिन अब इसकी कीमत घटकर 200 रुपए दर्जन तक पहुंच गया है। व्यापारियों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के कृषि विभाग ने इथरेल को मंजूरी दी है, इसलिए इसका इस्तेमाल हो रहा है। वहीं एक अन्य व्यापारी का कहना है कि आम को पकाने के लिए कृत्रिम चेंबर की कमी के चलते लोग इथरेल का उपयोग करते हैं। इस तरह का चेंबर बनाने में करीब सात से आठ लाख रुपए का खर्च आता है। जिसको सभी वहन कर पाने में सक्षम नहीं होते। एपीएमसी मार्केट में रोजाना पहले एक लाख पेटियां आती थी लेकिन अब पेटियों की संख्या बढ़कर डेढ़ लाख तक पहुंच गई है। यहां पर ज्यादातर आम कोकण से आता है। 

Similar News