राज्य हिंदी अकादमी ने की पुरस्कारों की घोषणा, डॉ कन्हैया सिंह-सुधीर पराडकर को सम्मान

महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी ने की पुरस्कारों की घोषणा, डॉ कन्हैया सिंह-सुधीर पराडकर को सम्मान

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-11 15:39 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी ने  विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो सालों से न दिए जा सके पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया है। साल 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के लिए पुरस्कारों का ऐलान एक साथ किया गया है। साल 2022-23 का महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ कन्हैया सिंह को और डॉ राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार सुधीर पराडकर को दिया जाएगा। दोनों को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा इस साल का छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार मनोज मुंतशीर, साने गुरूजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार ओमप्रकाश तिवारी, पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार अभिमन्यू शितोले, डॉ उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार सुलभा कोरे, गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार दिलीप करंबेलकर, कांतिलाल जोशी अन्य हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार प्रीति सोमपुरा, वी शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार मनोज जोशी और सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार इंदिरा किसलय को प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 32 विभिन्न विधाओं के रचनाकारों को इस साल अलग-अलग पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

साल 2021-22 के पुरस्कार

महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार-चित्रा मुद्गल

डॉ राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार-आशुतोष राणा

छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार डॉ जोगेन्द्र सिंह बिसेन, साने गुरूजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार नीरज दवे, पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ विजय प्रकाश शर्मा, डॉ उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ संतोष कौल, गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार गणेश सोनाले, कांतिलाल जोशी अन्य हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार डॉ जितेंद्र भाटिया, वी शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार डॉ शंकर चौधरी और सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रभा ललित सिंह को प्रदान किए जाएंगे।
साल 2020-21 के पुरस्कार

महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार- डॉ विकास दवे

डॉ राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार-डॉ अनिल मिश्र

छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार सुंदरचंद ठाकुर, साने गुरूजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार राकेश दुबे, पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ राजेश्वर उनियाल, डॉ उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ रेखा शर्मा, गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार विलास गिते, कांतिलाल जोशी अन्य हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार अनिल गलगली, वी शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार अनुप जलोटा और सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार शशि तिवारी को प्रदान किए जाएंगे।

 

Tags:    

Similar News