लखनऊ में होगा महाराष्ट्र दिवस का उत्सव, राज्यपाल नाईक की पहल पर भव्य आयोजन 

लखनऊ में होगा महाराष्ट्र दिवस का उत्सव, राज्यपाल नाईक की पहल पर भव्य आयोजन 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-27 15:17 GMT
लखनऊ में होगा महाराष्ट्र दिवस का उत्सव, राज्यपाल नाईक की पहल पर भव्य आयोजन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता की अनोखी छटा देखने को मिलेगी। प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से लखनऊ में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 और 2 मई को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की संस्कृति, सामाजिक और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की पहल पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

जिसमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से लोग महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच ऐतिहासिक, व्यापारिक और कलात्मक संबंधों के बारे जान सकेंगे। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज व संभाजी महाराज का उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा में प्रवास, तत्कालीन मराठी भाषियों को स्वराज के लिए मदद की कहानी से अवगत होने का मौका मिलेगा।

खास बात
मूल रुप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर और अभिनेत्री शबाना आजमी ने किस तरह से मुंबई को अपनी कर्मभूमि बनाई, इससे लोगों को रुबरू कराया जाएगा। शास्त्रीय संगीत में पंडित रवि शंकर, विष्णु भातखंडे, श्रुति सडोलीकर, राही मासूम रजा, हरिप्रसाद चौरसिया का महाराष्ट्र से नाता, लखनऊ के सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पुणे में अध्ययन के लिए आने को लेकर जानकारी दी जाएगी। गंगा, यमुना नदियों के महत्व, वाराणसी और इलाहाबाद के पवित्र स्थलों, नाशिक के दंडकारण्य में भगवान श्रीराम द्वारा बिताए गए समय के बारे में जानने को मिलेगा।

स्वतंत्रता आदोलन में मराठी भाषिकों का योगादान
इस कार्यक्रम के माध्यम से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की मशहुर पैठणी साड़ी, मोदक, चप्पल, कबड्ड, लावणी, कोली नृत्य, आदिवासी नृत्य, कीर्तन, गजनृत्य वासूदेव, शौर्य, कला और अध्यात्म से लोग  परिचित हो सकेंगे। दोनों प्रदेश में लोकप्रिय खेल कबड्डी के बारे बताया जाएगा। तुलसीदास, नामदेव, कबीर, होली, रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव से दोनों प्रदेश के बीच बना सांस्कृतिक संबंध, गणेशोत्सव की शुरुआत, स्वतंत्रता आदोलन में मराठी भाषिकों का योगादान से लोग परिचित होंगे। कार्यक्रम के अंत में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के दृश्य को दर्शाया जाएगा। महाराष्ट्र के लगभग 40 से अधिक कलाकार अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे। महाराष्ट्र से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लखनऊ  जाने वाले कलाकारों के निवास, भोजन और यात्रा का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। 

Similar News