कुलस्ते बोले - कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या की थी

निशाना कुलस्ते बोले - कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या की थी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-22 14:04 GMT
कुलस्ते बोले - कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या की थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। विपक्ष के सवा लाख नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को जेलों में बंद कर जुल्म और ज्यादतियां की गई थी। कुलस्ते यहां एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आपातकाल की समाप्ति पर लोकतंत्र विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुशील मोदी ने कहा कि आपातकाल के इतिहास से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के लिए स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में इसे शामिल किया जाए। स्व इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष एवं सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की आत्मा की हत्या कर दी थी। उसी कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश के लोकतंत्र को बदनाम कर देशद्रोह का काम किया है। देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम को संध के संरक्षक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, सांसद गोपाल शेट्टी, सांसद राजेन्द्र गहलोत, सांसद शंकर लालवानी, सांसद अशोक वाजपेयी, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया।

 

Tags:    

Similar News