विधान परिषद में राकांपा विधायक दल के नेता होंगे खडसे

नीलम गोर्हे की घोषणा विधान परिषद में राकांपा विधायक दल के नेता होंगे खडसे

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-11 13:22 GMT
विधान परिषद में राकांपा विधायक दल के नेता होंगे खडसे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में राकांपा के विधायक दल नेता एकनाथ खडसे होंगे। शुक्रवार को सदन में उपसभापति नीलम गोर्हे ने यह घोषणा की। उपसभापति ने कहा कि विधान परिषद में राकांपा के सचेतक पद पर अनिकेत तटकरे की नियुक्ति की गई है। इससे पहले बीते 2 मार्च को विधान परिषद में राकांपा का मुख्य सचेतक शशिकांत शिंदे को बनाया गया था। खडसे लंबे समय तक भाजपा में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। बाद में पार्टी के कुछ नेताओं से अनबन के बाद वे राकांपा में शामिल हो गए थे।   
 

Tags:    

Similar News