जितेंद्र आव्हाड बोले - संत महापुरुषों का अपमान करना है तो महाराष्ट्र में स्वागत है  

धीरेन्द्र शास्त्री पर निशाना जितेंद्र आव्हाड बोले - संत महापुरुषों का अपमान करना है तो महाराष्ट्र में स्वागत है  

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-03 16:14 GMT
जितेंद्र आव्हाड बोले - संत महापुरुषों का अपमान करना है तो महाराष्ट्र में स्वागत है  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा शिर्डी के साईं बाबा पर दिए गए बयान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति महाराष्ट्र के जननायकों को गाली देना चाहता है वह महाराष्ट्र आ सकता है। 

जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि महाराष्ट्र में हर रोज संत महात्माओं पर टिप्पणी की जा रहीं हैं, उन्हें गालियां दी जा रहीं हैं। जो लोग इस तरह का कृत्य कर रहे हैं मैं उन लोगों को आमंत्रण देना चाहता हूँ कि आप महाराष्ट्र आओ, यहां आपका कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। आव्हाड ने कहा कि महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज, जिजा माता, महात्मा गांधी, डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा फूले, छत्रपति शाहू जी महाराज और साईं बाबा को अपशब्द कहिए आपके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आप इस तरह से संत महापुरुषों का अपमान करते रहिये आपको ऐसा समय कभी नहीं मिलेगा। 

आव्हाड का कहना है कि कालीचरण महाराज ने भी कुछ दिन पहले ही महात्मा गाँधी पर टिप्पणी की थी और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री ने साईं बाबा के ऊपर दिए बयान से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। आव्हाड ने कहा कि उन्हें भरोसा है महाराष्ट्र सरकार इन लोगों के ऊपर कभी कार्रवाई नहीं करेगी। 
 

Tags:    

Similar News