सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा को अर्पित गहनों की गुढी पाड़वा पर होगी निलामी 

मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा को अर्पित गहनों की गुढी पाड़वा पर होगी निलामी 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-18 15:10 GMT
सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा को अर्पित गहनों की गुढी पाड़वा पर होगी निलामी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास प्रभादेवी मुंबई के तत्वावधान में नववर्ष गुढी पाड़वा पर 22 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक गणपति बाप्पा पर अर्पित गहनों की नीलामी का आयोजन किया गया है। लोगों को गणपति प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, भगवान गणेश पर भक्तों द्वारा अर्पित किए गए गहनों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।जिसमे काफी संख्या में गणेश भक्तों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर न्यास के अध्यक्ष आदेश बांदेकर के अनुसार श्री सिद्धिविनायक के श्रीचरणों में भक्तों द्वारा बड़ी संख्या में सोने, चांदी के गहने अर्पित किए जाते हैं। इसमें गणेश प्रतिमा, लॉकेट्स, दूर्वा, मोदक, चेन, हार आदि का समावेश होता है। इन वस्तुओं को प्रसाद स्वरूप खरीदने की भक्तों में परंपरा है। इसको ध्यान में रखकर नीलामी का आयोजन किया गया है ताकि लोग अपनी सुविधानुसार बोली लगाकर भगवान गणेश का प्रसाद प्राप्त कर सकें।
 

Tags:    

Similar News