मध्य रेल नागपुर मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

आयोजन मध्य रेल नागपुर मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-09 14:20 GMT
मध्य रेल नागपुर मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डीआरएम सौरभ प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नागपुर मंडल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्टेशनों की महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। गुंजन सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विनिता जैन, बाल विशेषज्ञ, जीएमसी, नागपुर ने महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित आधुनिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी देते हुए नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया। सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक, खेलकूद आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए रेल विभाग से एक उत्कृष्ट महिला कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। 

कविता श्रीवास्तव का सम्मान

चित्रांश कायस्थ समाज बहुउद्देशीय संस्था द्वारा विश्व महिला दिवस पर समाज के लिए समर्पित समाजसेविका कविता श्रीवास्तव का उनके निवास स्थान पर शाॅल-श्रीफल, गीता ग्रंथ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव व संजय सिन्हा, सचिव सुशील श्रीवास्तव, मधुवेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।

राधा कृष्ण संग खेली होल

जरीपटका के चावला चौक के पास स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में राधा संग कृष्ण की लीलाओं को लेकर होली मिलन का आयोजन किया गया। चंद्र भगत, लेखराज भगत, मोनिका आडवाणी, मुरजमल स्वामी, दादी रेखा आडवाणी के साथ महिला भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन का गायन किया गया। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप किया गया। होलिका दहन के बाद हरि ओम महाराज तथा मुरली महाराज के हाथों राधा कृष्ण का पूजन हुआ। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

 

Tags:    

Similar News