डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र होगा स्थापित

अंतरराष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र होगा स्थापित

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-09 15:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र स्थापित होगा। कृषि व संलग्न क्षेत्र के अत्याधुनिक तकनीक के प्रसार के लिए यह केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्र बनाने के लिए 227 करोड़ 46 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। 

एकीकृत ट्रैफिक प्रबंधप्रणाली

बजट में नागपुर-चंद्रपुर, नागपुर-अमरावती, अकोला-वाशिम, नाशिक-पुणे, मुंबई-कोल्हापुर, अहमनदगर-पुणे, ठाणे-धुलिया, सोलापुर-बीड़, घोडबंदर-अचाड महामार्ग पर एकीकृत ट्रैफिक प्रबंधप्रणाली लागू की जाएगी। यह प्रणाली फिलहाल मुंबई-पुणे और नागापुर-शिर्डी महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर लागू है। 

नागपुर मेट्रो रेल चरण दो 

नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। 43.80 किमी लंबी इस परियोजना पर 6 हजार 708 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका काम साल 2023-24 में शुरू होगा। 

नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार 

बजट में नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पुणे के पुरंदर में नया अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की तैयारी शुरू है। 

नशा मुक्ति केंद्र 

मानसिक बीमारी और बढ़ती नशे की लत की समस्या को ध्यान मे रखते हुए बजट में नागपुर, जालना, भिवंडी और पुणे में नया नशा मुक्ति केंद्र स्थापित होगा। कोल्हापुर और ठाणे में 850 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक मनोरोग अस्पताल प्रस्तावित किया है। 

श्री संत जगनाडे महाराज आर्ट गैलरी 

नागपुर में श्री संत जगनाडे महाराज आर्ट गैलरी बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए निधि दी जाएगी। श्री संत जगनाडे महाराज का जीवन परिचय नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। पुणे के मावल तहसील के सुदुंबरे में जगनाडे महाराज के समाधि स्थल के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए निदि उपलब्ध कराई जाएगी। 

नागपुर विभागीय खेल संकुल के लिए 100 करोड़ 

नागपुर के विभागीय खेल संकुल के कामों के लिए 100 करोड़ रुपए निधि प्रदान करने की घोषणा की गई है। 

विदर्भ साहित्य संघ को 10 करोड़ रुपए निधि 

नागपुर के विदर्भ साहित्य संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 10 करोड़ रुपए निधि प्रदान की जाएगी। 

मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम अमृत महोत्सवी वर्ष 

मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सरकार की ओर से आवश्यक निधि प्रदान की जाएगी। 

फुटाला तलाब के तर्ज पर पैठण में ज्ञानेश्वर उद्यान 

नागपुर के फुटाला तलाब के तर्ज पर छत्रपति संभाजीनगर के पैठण में स्थित संत ज्ञानेश्वर उद्यान का विकास के लिए आवश्यक निधि प्रदान की जाएगी। 

किसानों को अनाज के बदले नकदी 

विदर्भ और मराठवाड़ा के 14 किसान आत्महत्या ग्रस्त जिलों के केशरी राशनकार्ड धारक किसानों को अब अनाज के बदले प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 1800 रुपए नकदी प्रदान की जाएगी। 

Tags:    

Similar News