हर संकट के समय जैन समाज दिल खोलकर लोगों की करता है मदद - मुख्यमंत्री

आयोजन   हर संकट के समय जैन समाज दिल खोलकर लोगों की करता है मदद - मुख्यमंत्री

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-11 15:30 GMT
  हर संकट के समय जैन समाज दिल खोलकर लोगों की करता है मदद - मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश जब किसी भी तरह की चुनौती का सामना करता है तब जैन समाज के लोग आगे आते हैं और दिल खोलकर लोगों की मदद करते हैं। लोगों के सुख-दुख में जैन समाज के लोग हमेशा शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को यह बात कही। शिंदे मुंबई के रेसकोर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां राष्ट्रसंत श्री नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज को आचार्य की पदवी से अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मैं राज्य की जनता की ओर से आचार्य नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज को नई पदवी के लिए बधाई देता हूं।मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मौके पर कहा कि जैन समुदाय बेहद शांतिप्रिय समुदाय है और वह पूरी दुनिया में शांति का प्रसार करता है। मुख्यमंत्री ने कहा किकेरल में आई बाढ़ हो या कोरोना संक्रमण दुनिया ने देखा है कि जैन समुदाय के लोग किस तरह लोगों की मदद के लिए आगे आए। शिंदे ने कहा कि संतों से मेरी अपील है कि अपना आशीर्वाद बनाए रखे क्योंकि हमारा भी मकसद लोगों की सेवा ही है।हाल के बजट में हमने यह दिखाया है। साथ ही सरकार ने गो सेवा आयोग का भी गठन किया है। कार्यक्रम में शामिल उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वैसे तो आचार्य पदवी है लेकिन उससे भी बड़ी यह एक तपश्चर्या है। वे केवल संत नहीं द्रष्टा हैं जो समाज को संगठित कर शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जैसे बड़े काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, बाबा रामदेव के साथ बड़ी संख्या में साधू संत और जैन समाज के लोग मौजूद थे। 
 

Tags:    

Similar News