पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा फिर चाकू से कर दी हत्या, करता था चरित्र पर संदेह

आर्णी पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा फिर चाकू से कर दी हत्या, करता था चरित्र पर संदेह

Bhaskar Hindi
Update: 2022-03-14 15:14 GMT
पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा फिर चाकू से कर दी हत्या, करता था चरित्र पर संदेह

डिजिटल डेस्क, आर्णी। 38 वर्षीय शिक्षक ने अपनी पत्नी को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। घटना स्वामी समर्थ नगर इलाके की है, जहां रहने वाले मारोती ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की पहले तो जमकर पिटाई की। फिर चाकू से लहूलुहान कर दिया। इसके बाद गंंभीर रूप से घायल पत्नी को जब अस्पताल ले जाया गया, तो ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। कुर्हा निवासी माधव मसराम ने साल 2011 में बेटी विमला की शादी मारोती से की थी। जो लोणी ग्राम की राष्ट्रीय आश्रम शाला में शिक्षक है। कुछ वर्षों से स्वामी समर्थ नगर के एक मकान में रह रहा था, जो फसने कुछ साल पहले बनवाया था। 

मारोती और विमला को दो बेटे हैं। जिसमें समर्थ नामक बच्चे की उम्र 8 साल और आदर्श की 4 वर्ष है। कुछ समय तक तो मारोती और विमला का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा था, लेकिन बाद में कलह कलेश शुरु हो गया। इस दौरान मरोती अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। कुछ माह से मारोती की सास भी उनके यहां रहने आई थी। पती- पत्नी में आए दिन विवाद होता था। 13 मार्च दोपहर 12 बजे दोनो में जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर मारोती ने पत्नी की पिटाई कर डाली।

घायल अवस्था में महिला को ग्रामीण अस्पताल लाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे यवतमाल के जिला अस्पताल रैफर किया गया था। जहां बीती रात ढाई बजे विमला ने दम तोड़ दिया। विमला की मां जयवंती माधव मसराम ने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। 

मामला दर्ज होने के बाद थानेदार पितांबर जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक किशोर खंडार सहित पुलिस दल ने घटना स्थल का जायजा लिया. जिसके बाद आरोपी पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Tags:    

Similar News