वेतन- पेंशन व ब्याज चुकाने में खर्च हो रही बड़ी धनराशि

बजट वेतन- पेंशन व ब्याज चुकाने में खर्च हो रही बड़ी धनराशि

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-09 15:30 GMT
वेतन- पेंशन व ब्याज चुकाने में खर्च हो रही बड़ी धनराशि

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सरकार के बजट का एक बड़ा हिस्सा सरकारी कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और कर्ज का ब्याज चुकाने पर खर्च हो रहा है।

                            वेतन                         पेंशन         ब्याज 
2022-23              1,28,871 करोड़          58,310      45,881
2023-24 (अनु.)    1,44,771 करोड़           67,384     50,648

स्टाम्प शुल्क में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद 

कोरोना संकट खत्म होने के बाद राज्य की आर्थिक सेहत सुधार पर है। इससे राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी हुई है। साल 2023-24 में कुल राजस्व जमा 4,49,522.61 करोड़ अपेक्षित है। 2023-24 में स्टाम्प शुल्क से होने वाली सरकार को आय में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इससे सरकारी खजाने में 45000 कर संकलन की अपेक्षा है। 

जब विधानसभा में फुटा हंसी का फौव्वारा  

गुरुवार को विधानसभा में वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बजट पेश करते वक्त उस समय हंसी का फौव्वरा छूटा जब फडणवीस ने कहा कि अमृत बोलते हुए मुझे सावधानी बरतनी पड़ रही है क्योंकि विपक्ष कही अमृत का अलग अर्थ ही न निकाल ले। बता दें कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी का नाम अमृता फडणवीस है। अमृता सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।फडणवीस ने अपने पहले बजट को पांच अमृत वाला बजट बताया है। 

 

Tags:    

Similar News