गोलेगांव में हुआ भीषण हादसा- कार और दोपहिया की जोरदार टक्कर- तीन की मौत, दो गंभीर  

दर्यापुर-अकोला मार्ग गोलेगांव में हुआ भीषण हादसा- कार और दोपहिया की जोरदार टक्कर- तीन की मौत, दो गंभीर  

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-14 10:15 GMT
गोलेगांव में हुआ भीषण हादसा- कार और दोपहिया की जोरदार टक्कर- तीन की मौत, दो गंभीर  

डिजिटल डेस्क, अमरावती. तहसील के गोलेगांव मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही कार और दोपहिया के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की जगह पर ही मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रखनी बताए गए हैं। यह घटना गुरुवार की दोपहर घटित हुई है। इस मामले में दर्यापुर पुलिस जांच करने में जुटी है जानकारी के मुताबिक दोपहिया पर सवार सचिन दुधंडे यह दोपहिया क्र. एमएच 27 डिबी 1116 पर सवार होकर जा रहे थे। वहीं अकोला से दर्यापुर कि ओर आ रही कार क्रमांक एमएच 12 केएन  4028 ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मारी। यह हादसा इतना भीषण था कि कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। दुर्घटना में दोपहिया पर सवार सचिन दुधनडे और कार में सवार बुलढाणा निवासी प्रफुल्ल गावंडे व प्रतीक राऊत की जगह पर ही मौत हो गई। 

जबकि उसी कार में सवार पवन रामचंद्र तायडे और शुभम नागपुरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच घटनास्थल का पंचनामा करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है।


 

Tags:    

Similar News