26 लाख का गुटखा जब्त

आर्णी 26 लाख का गुटखा जब्त

Bhaskar Hindi
Update: 2022-05-12 12:29 GMT
26 लाख का गुटखा जब्त

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. आर्णी पुलिस की सजगता से गुटखा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में 26 लाख के गुटखे समेत 46 लाख का माल जब्त किया गया है। यह गुटखा नागपुर से नांदेड ले जाया जा रहा था। इससे गुटखा तस्करी के तार नागपुर और नांदेड से भी जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 5 बजे आर्णी पुलिस ने सुकली गांव के पास संदेह होने पर एक माल वाहक वाहन (आयशर) की तलाशी ली। उसमें गुटखा छिपाकर रखा गया था। पकड़े गए गुटखे में सुगंधित तंबाकू, माजा, ईगल, मुसाफिर गुटखा आदि शामिल हैं। सुकली गांव के बेग पेट्रोल पंप के पास पुलिस को यह वाहन दिखाई दिया। इस समय इस वाहन की जांच करने पर गुटखे की कई बोरियां एक के ऊपर एक दबी अवस्था में दिखाई दिया। इससे इस वाहन के चालक को लेकर यह गुटखा आर्णी थाने में लाया गया। 

वाहन चालक का नाम तुषेंद्र देवाला शाहू (24) निवासी राजनांदगांव बताया गया है। यह ट्रक रायपुर का होने की जानकारी सामने आयी है। इस मालवाहक का नंबर सीजी 04 एनएच 0089 है। इस ट्रक में पकड़े गए गुटखे का मूल्य 26 लाख 26  हजार 400 रुपए और वाहन का मूल्य 20 लाख  समेत कुल 46 लाख 26 हजार 400 रुपए का माल पकड़ा गया। माल इतना ज्यादा था कि पुलिस को जब्त किए गए बोरों में से कौन-कौन से कंपनी के गुटखे की तस्करी की जा रही थी, यही जांचने में कई घंटे गुजर गए। लगभग 50 के ऊपर बोरों में गुटखा पाया गया। 

यह कार्रवाई थानेदार  पिंताबर जाधव, एपीआई गणपत कालुसे, एपीआई किशोर खंडार, समेत पुलिस कर्मी विजय चव्हाण, संजय भारती, मनोज चव्हाण, मिथुन जाधव, राजेश जाधव, ने की है। चालक को गिरफ्तार किया गया है। नागपुर से यह माल किसने भेजा और नांदेड में किसके पास खेप उतारी जानेवाली थी, इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास र्णी पुलिस कर रही है। 

Tags:    

Similar News