विदर्भ विकास मंडल पुनर्गठन के लिए राज्यपाल ने केंद्र को लिखा है पत्र   

प्रयास विदर्भ विकास मंडल पुनर्गठन के लिए राज्यपाल ने केंद्र को लिखा है पत्र   

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-03 16:50 GMT
विदर्भ विकास मंडल पुनर्गठन के लिए राज्यपाल ने केंद्र को लिखा है पत्र   

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में विदर्भ, मराठवाड़ा और शेष महाराष्ट्र विकास मंडल (बोर्ड) के पुनर्गठन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है। तीनों मंडलों के दोबारा गठन की मंजूरी के अनुमति के लिए राज्यपाल सचिवालय केंद्र सरकार से प्रयास कर रहा है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने क्षेत्रीय अनुशेष दूर करने के संबंध में सवाल पूछा था। इस पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तीनों मंडलों के पुनर्गठन के लिए तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 28 दिसंबर 2022 को केंद्रीय मंत्री शाह को पत्र लिखा है। इस बीच उपमुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2019-20 में विदर्भ, मराठवाड़ा और शेष महाराष्ट्र मंडल के लिए 82651 करोड़ रुपए निधि मंजूर की गई थी। जिसमें से 70108 करोड़ रुपए प्रत्यक्ष रूप से वितरित हुआ है। साल 2018-19 में तीन मंडलों के लिए 66797 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे। इसमें से 54906 करोड़ निधि वितरित हुई है।
 

Tags:    

Similar News