मुख्यमंत्री की हवाई यात्रा पर सालभर में खर्च हुए 6 करोड़

मुख्यमंत्री की हवाई यात्रा पर सालभर में खर्च हुए 6 करोड़

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-10 13:13 GMT
मुख्यमंत्री की हवाई यात्रा पर सालभर में खर्च हुए 6 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की हवाई यात्राओं पर सालाना 6 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। हेलिकाप्टर दुर्घटना और पायलट की कमी के चलते हवाई यात्रा के खर्चे में बढ़ोतरी हुई है। सूचना अधिकार कानून (आरटीआई) से यह जानकारी सामने आई है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री सचिवालय से हेलीकॉप्टर, विमान यात्रा पर हुए खर्च की जानकारी मांगी थी। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार  2014-15 आर्थिक वर्ष में रु 5.37 करोड़, 2015-16 में रु 5.42 करोड़, 2016-17 आर्थिक वर्ष में 7.23 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मई 2017 में हुई एक दुर्घटना में राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते राज्य सरकार को इस्तेमाल के लिए किराए पर हेलीकॉप्टर लेना पड़ता है। 

हेलीकॉप्टर दुर्घटना और पायलट की कमी से बढ़ा खर्च 
हेलीकॉप्टर किराए के तौर पर 6.13 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। राज्य सरकार का खुद का भी विमान है। लेकिन उसके पायलट के नोकरी छोड़कर जाने से यह विमान उड़ान के लिए उपलब्ध नहीं था। नियमित पायलट न होने कारण कभी-कभी ठेके पर भी पायलट को बुलाने और किराए पर विमान लेने के चलते  राज्य सरकार को 13.24 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। पायलटों के बार बार नौकरी छोड़कर जाने से परेशान सरकार ने आखिरकार विदेशी पायलट की सेवा लेने की प्रक्रिया पूरी की है। राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते जून 2017 में नया हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया आरंभ की गई। इसके लिए ग्लोबल टेंडर मंगाए गए हैं और इस खरीद प्रक्रिया में पारदर्शकता के लिए एक कमिटी का गठन भी किया गया हैं। इस कमेटी में भारतीय नौदल, कोस्ट गार्ड, भारतीय विमानतल प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हैं। 

 

Similar News