कपास और सोयाबीन को मिले अच्छे दाम, खुश हुए किसान

खुशियां कपास और सोयाबीन को मिले अच्छे दाम, खुश हुए किसान

Bhaskar Hindi
Update: 2021-11-02 12:11 GMT
कपास और सोयाबीन को मिले अच्छे दाम, खुश हुए किसान

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। इस वर्ष का खरीफ मौसम किसानों के लिए मिला-जुला रहा। लेकिन दीपावली त्योहार होने से जो कुछ फसल हाथ आई है। उसे बेचकर त्योहार मनाने का किसानों ने मन बना लिया है। गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा कर यह पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए किसान अपनी उपज बाजार में बेचने लाए है। सोमवार को कृषि उपज मंडी में कपास को अधिकतम 8 हजार 400 रुपए और सोयाबीन को प्रति क्विंटल 5 हजार 500 रुपए तक दाम मिले। बड़ी मशक्कत के बाद कुछ उपज किसानों के हाथ आई है और बाजार में फिलहाल अच्छे दाम मिलने से किसानों की उम्मीदें जागी हैं। खरीफ मौसम के शुरुआती दिन किसानों के लिए काफी मुश्किल थे। लगातार अतिवृष्टि, प्राकृतिक आपदा के चलते जिले के कुल बुआई क्षेत्र 9 लाख हेक्टेयर में से 2 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद होने की सरकारी रिपोर्ट है। जिसके लिए अगस्त और सितंबर माह में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का 133 करोड़ रुपए मुआवजा वितरण की कार्रवाई प्रशासन व्दारा शुरु है। सरकारी नियमों के तहत मिलने वाला मुआवजा ऊंट के मंुह में जीरा साबित हो रहा है। वह भी जरूरत के समय नहीं मिल पाता है। लेकिन खरीफ के 4 माह में मौसम, प्रकृति की साथ मिलती है तो किसानों के लिए वहीं सबसे बड़ी सौगात होती है। अपनी फसल बाजार में बेचकर उसके सही दाम पाना सुकून की बात होती है। विगत दिवस जिले में पैदावार 53 फीसदी बताई गई है। जअंतिम पैसेवारी दिसंबर में घोषित होगी। इस समय पैदावार का ठीक से आंकलन हो पाएगा। फिलहाल बाजार में कृषि उपज की मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से अच्छे दाम मिल रहे हैं। सोशल मीडिया के युग में देश-विदेश की जानकारी किसानों तक पहुंच रही है। अकोला, अमरावती और वर्धा जिले में कपास खरीदी के मुहूर्त पर कपास को 9 हजार रुपए या उससे भी अधिक दाम मिलने की पर्चियां सोशल मीडिया में वायरल है। आने वाले समय में भी कपास के दाम ऊंचे रहेंगे। फिलहाल सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार कपास के दाम 5500 से 5700 ऐसे दो ग्रेड में निर्धारित किए गए हैं। खुले बाजार में कपास को अधिक दाम मिलने से इस वर्ष सरकारी एजेंसियों को कपास नहीं मिलने के आसार है। प्राकृतिक आपदा का सामना कर जो फसल बची उसे अच्छे दाम मिलने से इस बार किसानों की दीपावली शुभ रहेगी ऐसी दिख रहा है।

आज से मंडी में खरीदी बंद

दीपावली की शुरुआत हो गई है। आज पहले दिन कृषी उपज मंडी में नियमित कामकाज हुआ। लेकिन मंगलवार से मंडी में खरीदी-बिक्री व्यवहार बंद रहेंगे। शुक्रवार 5 नवंबर को दीपावली पर्व समाप्त हो जाएगा। लेकिन अगले दिन शनिवार और रविवार को मंडी में अवकाश है। जिसके चलते कृषि उपज मंडी में व्यापार फिर से अगले सोमवार 7 नवंबर से शुरु होगा। ऐसी जानकारी कृषि उपज मंडी प्रशासन व्दारा दी गई है।

Tags:    

Similar News