ये खबर पढ़कर खुशी से उछल जाएंगे पुलिसकर्मी, होंगे नियमों में कुछ बदलाव

ये खबर पढ़कर खुशी से उछल जाएंगे पुलिसकर्मी, होंगे नियमों में कुछ बदलाव

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-27 13:00 GMT
ये खबर पढ़कर खुशी से उछल जाएंगे पुलिसकर्मी, होंगे नियमों में कुछ बदलाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जनता की सेवा में जुटे पुलिसकर्मी कई बार चाहकर भी अपने परिवार का ध्यान नहीं रख पाते। उन्हें जहां ड्यूटी में मुस्तैदी बरतनी होती है, वहीं पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना होता है। एसे में अब कुछ पुलिस कॉन्स्टेबल्स की परेशानियां दूर होती दिख रही है। इसके लिए सरकार जल्द ही नियमों में बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत उनका तबादला एक जिले से दूसरे जिले हो सकेगा। 

व्यवस्था में बदलाव की जरूरत

बताया जा रहा है कि यह सुविधा विशेष परिस्थितियों में ही मिल सलेगी। गृह राज्य मंत्री डॉ. रणजीत पाटील ने दैनिक भास्कर को बताया कि वर्ष 2011 में नियमों में हुए बदलाव के बाद जरूरत के अनुसार कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाती है। जो जिस जिले से भर्ती होता है, उसे अपनी सर्विस उसी जिले में पूरी करनी पड़ती है। इस व्यवस्था में अब बदलाव की जरूरत महसूस हो रही थी।

परिवार का रख सकेंगे ध्यान

ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि गडचिरोली जैसे नक्सल प्रभावित जिले से भर्ती होने के बाद पुलिसकर्मी कुछ समय की सेवा के बाद अपना तबादला दूसरे जिलों में करवा लेते थे। लेकिन इस नियम की वजह से कई बार पुलिसकर्मियों को परेशानी होती है। उनके परिजन के बीमार होने, या परिवार की अन्य जरूरतों के बावजूद वो परिवार के पास रहकर ड्यूटी नहीं कर पाते। इसलिए अब नियमों में बदलाव किया जाएगा।

Similar News