मुंबई: टैक्सी में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

मुंबई: टैक्सी में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-24 12:45 GMT
मुंबई: टैक्सी में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के मीरारोड इलाके में निजी टैक्सी में एक 32 वर्षीय महिला से सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइबर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को 26 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने नाम सुरेश गोसावी, उम्र 32 साल और उमेश झाला उम्र 31 साल है। गोसावी गाड़ी चला रहा था जबकि झाला उसके साथ बैठा हुआ था। महिला के मुताबिक रेप के बाद दोनों ने उसके गहने भी लूट लिए। पीड़िता ठाणे शहर की रहने वाली है। मंगलवार देर रात मीरा रोड के आनंद नगर से वह अपने घर लौट रही थी। भारी भीड़ के चलते वह बस में नहीं चढ़ पाई। इसके बाद उसने ठाणे की ओर जा रही टैक्सी को हाथ दिखाया। टैक्सी ड्राइवर गोसावी से महिला को बताया कि वह ठाणे की ओर ही जा रहा है और उसे घर छोड़ देगा।

टैक्सी में महिला से सामूहिक रेप

टैक्सी में झाला पहले से बैठा हुआ था महिला ने सोचा कि वह भी यात्री है। महिला टैक्सी में बैठ गई लोकिन गोसावी टैक्सी ठाणे की जगह वसई की ओर ले गया। दोनों आरोपी चार घंटे तक महिला को इधर-उधर घुमाते रहे और उन्होंने कार में ही उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला को एक लॉज में ले जाने की कोशिश की लेकिन महिला ने शोर मचाया जिसके बाद लॉज में मौजूद मैनेजर ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।

ड्राइवर समेत दो आरोपी गिफ्तार

इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए लेकिन पुलिस ने बुधवार को महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोसावी पहले ओला के लिए टैक्सी चलाता था लेकिन किसी विवाद के चलते वारदात के 12 दिन पहले से वह कंपनी से अलग हो गया था। उधर ओला ने भी बयान जारी कर कहा है कि आरोपी से कंपनी का कोई लेना देना नहीं है। कंपनी इस मामले में पुलिस को पूरा सहयोग कर रही है। 

Similar News