पिता ने बेटी की निकाली बारात- धूमधाम से हुई शादी और नव दंपति ने किया पौधारोपण

अनूठी मिसाल पिता ने बेटी की निकाली बारात- धूमधाम से हुई शादी और नव दंपति ने किया पौधारोपण

Bhaskar Hindi
Update: 2022-05-08 13:54 GMT
पिता ने बेटी की निकाली बारात- धूमधाम से हुई शादी और नव दंपति ने किया पौधारोपण

डिजिटल डेस्क, आर्णी, राजेश माहेश्वरी। तहसील के लोणी ग्राम में नव दंपति ने पौधारोपण किया। इसके पहले पिता ने अपनी बेटी की बारात गाजेबाजे के साथ निकाली। इस अनूठे आयोजन को देखकर लोगों ने दोंतों तले उंगली दबा ली। दुल्हन बनी बेटी को पिता ने घोड़े पर बिठाया, मानो इस पिता ने बेटा और बेटी का फर्क समाप्त कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को इस अंदाज में देखकर काफी खुश था। 

लोणी ग्राम में रहने वाली सविता और उनके पति गुणवंत नामदेव खंदारे ने अपनी बड़ी बेटी निशिगंधा का विवाह अलग अंदाज में किया। वाशिम के मंगरूलपीर में रहने वाली शोभा और विठ्ठलराव नामदेवराव खडसे के बेटे सागर के साथ निशिगंधा की शादी हुई। वैसे देखा जाए तो बारात लड़के वाले लाते हैं, लेकिन यहां लकड़ी वालों ने धूम धाम से बारात निकाली। 

बारात में रिश्तेदारों के अलावा दोस्त और जान पहचान के लोग शामिल हुए। ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजी की गई। फूलों से बारात का स्वागत किया गया। सरपंच प्रिया अमोल वारंगे ने कहा कि ऐसी अनूठी बारात उन्होंने पहली बार देखी है। 

आश्रम शाला में निशिगंधा और सागर की शादी की रस्में पूरी हुईं। इस मौके पर नवयुगल दंपती को पौधा भेंट किया गया था। दोनो ने मिलकर पौधारोपण किया और समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की।
     

Tags:    

Similar News