राज्यपाल ने फड़णवीस को दी बधाई,  40 लाख किसान होंगे कर्जमुक्त

राज्यपाल ने फड़णवीस को दी बधाई,  40 लाख किसान होंगे कर्जमुक्त

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-12 11:05 GMT
राज्यपाल ने फड़णवीस को दी बधाई,  40 लाख किसान होंगे कर्जमुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के किसान कर्जमाफी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। सरकार के इस फैसले से 89 लाख किसानों का लाभ मिलेगा। 40 लाख किसान कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान राज्य सरकार के कृषि दूत हैं। पुरस्कार विजेता किसानों को अब कृषि दूत की भूमिका में काम करना चाहिए। प्रदेश के कृषि मंत्री फुंडकर ने कहा पुरस्कार विजेता किसानों के कारण राज्य के कृषि विकास को गति मिली है। अगले साल से राज्य सरकार की तरफ से साग-सब्जी का उत्पादन बढ़ाने के लिए सावता माली पुरस्कार दिया जाएगा।

यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में साल 2014 के कृषि पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस, राज्य के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर, कृषि राज्य मंत्री सदाभाऊ खोत की मौजूदगी में पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त किसानों को चेक और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

Similar News